UP Cabinet Expansion 2026: यूपी में कल योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

UP Cabinet Expansion 2026: यूपी में कल योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

UP Cabinet Expansion 2026: Yogi Adityanath सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक कल दोपहर 3:30 बजे लखनऊ के जन भवन में मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

बताया जा रहा है कि इस विस्तार में करीब 6 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं मौजूदा मंत्रियों में से किसी के इस्तीफे की संभावना फिलहाल नहीं जताई जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज रात 9 बजे के बाद बीजेपी कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री B. L. Santhosh के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सूत्रों के अनुसार इस बार पश्चिम यूपी पर विशेष फोकस किया जा सकता है और क्षेत्र से दो नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है। वर्तमान में यूपी सरकार में कुल 54 मंत्री शामिल हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार अहम माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सुवेंदु अधिकारी, अमित शाह ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सुवेंदु अधिकारी, अमित शाह ने किया ऐलान

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *