भाषा विश्वविद्यालय में ‘उन्नत भारत अभियान’ पर हुई कार्यशाला

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि फाइल फोटो, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ‘उन्नत भारत अभियान: विजन, उद्देश्य और कार्यान्वयन रणनीतियां’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक व नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिवेदी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने मुख्य वक्ता प्रो. गुरेंद्र नाथ भारद्वाज को बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीन प्रो. मसूद आलम और विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. भारद्वाज ने ग्रामीण विकास में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सतत कृषि, जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीणों के कौशल विकास जैसे प्रमुख फोकस क्षेत्रों पर चर्चा की।
कार्यशाला में डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. जहां आरा जैदी, डॉ. ममता शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे। 80 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम का समापन डॉ. पीयूष कुमार त्रिवेदी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *