Noida: शारदा हॉस्पिटल में “Kidney Transplant Insights” CME सफल, विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक उपचार के अनुभव।
नोएडा स्थित शारदा हॉस्पिटल में “Kidney Transplant Insights” विषय पर एक सफल CME (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का नेतृत्व Delhi Association of Dialysis Technology के अध्यक्ष इदरीस भाई द्वारा किया गया, जिसमें डायलिसिस एवं किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े कई विशेषज्ञों और तकनीशियनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस तकनीक और मरीजों की बेहतर देखभाल से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान इंडियन डायलिसिस सेंटर के ओनर गुलजार आलम, अपोलो के हेड अहमर खान, असलम खान, नबील अहमद, खालिद रईस, सरवर हुसैन एवं यथार्थ हॉस्पिटल के इंचार्ज मुख्तारुल अमीन सहित कई प्रमुख तकनीशियन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. कुणाल राज गांधी, डॉ. अनिल शर्मा एवं डॉ. अहमद कमाल का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रति सभी प्रतिभागियों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने इदरीस भाई का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह का ज्ञानवर्धक और उपयोगी कार्यक्रम आयोजित कर मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीखने और अनुभव साझा करने का बेहतर मंच प्रदान किया।
UP Cabinet Expansion 2026: यूपी में कल योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
