मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर
उत्तर प्रदेश के Mirzapur जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। यह हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।
ब्रेक फेल ट्रॉले ने मचाई तबाही
मिर्जापुर दर्दनाक हादसा: ट्रक बना काल, एक झटके में उजड़ गए 11 परिवार।#hindinews #parivartansamachar #mirzapur pic.twitter.com/1CwIN6JdJY
— Parivartan samachar (@pstvup) April 22, 2026
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर आ रहा एक ट्रॉला अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। तेज रफ्तार ट्रॉले ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार ट्रॉले और ट्रक के बीच बुरी तरह फंस गई।
पीछे से आई बोलेरो ट्रेलर में घुसी, लगी भीषण आग
इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो वाहन भी अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी लोग जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे। परिवार Maihar से बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर वापस घर लौट रहा था। हादसे में 8 साल के बच्चे और उसकी मां की भी मौत हो गई।
अन्य दो लोगों की भी गई जान
इस हादसे में बोलेरो सवारों के अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रक के क्लीनर की भी मौत हो गई। ट्रक क्लीनर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
गांव में पसरा मातम
एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की खबर मिलते ही नरैना गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ शोक का माहौल बना हुआ है।
मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
