Ambedkar Nagar: SP Prachi Singh द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
एसपी प्राची सिंह ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जारी किए गए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
लखनऊ में ऐतिहासिक दीक्षांत परेड: यूपी पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, Yogi Adityanath ने ली सलामी
लखनऊ में ऐतिहासिक दीक्षांत परेड: यूपी पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, Yogi Adityanath ने ली सलामी
