भारतीय सेना और Bank of Baroda के बीच मौजूदा समझौता (MoU) को मई 2029 तक के लिए नवीनीकृत कर दिया गया है। इस नए समझौते के तहत सेना के सेवारत जवानों, अग्निवीरों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ बेहतर बीमा सुविधाएं दी जाएंगी।
इस समझौते का उद्देश्य सेना से जुड़े कर्मियों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जवानों को मिलेगा 1.25 करोड़ रुपये का बीमा कवर
नए MoU के तहत सेना में कार्यरत जवानों, जिनमें अग्निवीर भी शामिल हैं, को 1.25 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (PAI) कवर मिलेगा। इसके अलावा उन्हें 10 लाख रुपये का अतिरिक्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को भी बड़ा लाभ
समझौते के अनुसार पेंशनर्स और वीर नारियों को 75 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलेगा। वहीं फैमिली पेंशनर्स के लिए 37.5 लाख रुपये का बीमा कवर तय किया गया है।
आधुनिक बैंकिंग सेवाओं पर जोर
भारतीय सेना और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच यह समझौता सिर्फ बीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए सेना कर्मियों को आधुनिक डिजिटल बैंकिंग, विशेष खाते, आसान लोन सुविधाएं और अन्य वित्तीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
सेना कर्मियों के लिए बड़ी राहत
विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता सेना के जवानों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेगा। खासतौर पर अग्निवीर योजना के तहत भर्ती युवाओं को भी इसमें शामिल किया जाना बड़ा कदम माना जा रहा है।
मुख्य फायदे एक नजर में
- सेवारत जवानों और अग्निवीरों को ₹1.25 करोड़ PAI कवर
- ₹10 लाख अतिरिक्त टर्म लाइफ इंश्योरेंस
- पेंशनर्स और वीर नारियों को ₹75 लाख कवर
- फैमिली पेंशनर्स को ₹37.5 लाख बीमा लाभ
- मई 2029 तक लागू रहेगा समझौता
भाई प्रतीक यादव की मौत पर पहुंचे अखिलेश यादव
