अंबेडकरनगर: जनपद के थाना जहांगीरगंज, जलालपुर तथा स्वाट/सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लूट गिरोह का खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के ₹5 लाख 45 हजार नकद, एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, लूट में प्रयुक्त दो कारें और एक बैग बरामद किया है।
11 अप्रैल को हुई थी लूट की वारदात
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल 2026 को वादी मो0 रईस पुत्र हाजी अब्दुल समद निवासी नैपुरी दराजपुर थाना जहांगीरगंज तथा सहवादी मो0 जलाल पुत्र बदरे आलम निवासी मुंडेरा थाना हंसवर ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात बदमाश स्विफ्ट कार से आए और कड़े के बट से हमला कर रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
घटना के आधार पर थाना जहांगीरगंज में मुकदमा संख्या 83/26 धारा 309(6) बीएनएस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 310(2), 311, 317(3), 61(2) बीएनएस तथा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने जांच, साक्ष्य संकलन और तकनीकी विश्लेषण के बाद मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
20 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने तिलकचंदा पुल के पास घेराबंदी कर कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
साजिश में पीड़ित का भाई भी शामिल
पुलिस विवेचना में सामने आया कि सहवादी/पीड़ित मो0 जलाल के सगे भाई मो0 शाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जिससे उसकी मुख्य भूमिका स्थापित हुई है।
जनपद अम्बेडकरनगर थाना जहाँगीरगंज/जलालपुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अंतरजनपदीय शातिर लूट गिरोह का भंडाफोड़,06 अभियुक्त गिरफ्तार,लूट के 5,45,000 रुपये नगद तथा एक अवैध तमंचा,दो जिन्दा कारतूस,लूट का बैग व घटना में प्रयुक्त 02 अदद वाहन (स्विफ्ट व अर्टिगा ) बरामद। pic.twitter.com/wK80ALabyo
— AMBEDKARNAGAR POLICE (@ambedkarnagrpol) April 20, 2026
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
- अरमान उर्फ पहलवान उर्फ छोटू पुत्र मो0 अमीन निवासी पकड़ाडीह थाना अतरौलिया, आजमगढ़
- मो0 शाहिद पुत्र बदरे आलम निवासी मुंडेरा रसूलपुर थाना हंसवर, अंबेडकरनगर
- शिवनन्दन यादव पुत्र रामरूप यादव निवासी सिंहोरा थाना अतरौलिया, आजमगढ़
- मनीष वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी दराजपुर थाना अतरौलिया, आजमगढ़
- आयुष वर्मा पुत्र स्व0 गिरीश वर्मा निवासी बसखारी, अंबेडकरनगर
- अभिषेक यादव पुत्र शिवनारायण यादव निवासी अतरौलिया, आजमगढ़
अभियुक्तवार बरामदगी
- अरमान उर्फ छोटू से ₹85,000, एक तमंचा .315 बोर व दो जिंदा कारतूस
- मो0 शाहिद से ₹1,00,000
- शिवनन्दन यादव से ₹85,000 व एक बैग
- मनीष वर्मा से ₹90,000
- आयुष वर्मा से ₹90,000 व स्विफ्ट कार UP32KC8481
- अभिषेक यादव से ₹95,000 व अर्टिगा कार UP62CM3672
कुल बरामदगी
- ₹5,45,000 नकद
- एक अवैध तमंचा .315 बोर
- दो जिंदा कारतूस
- स्विफ्ट कार UP32KC8481
- अर्टिगा कार UP62CM3672
- लूट का बैग
कई अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुछ अभियुक्तों पर पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट, लूट, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 57 हजार पंचायतों में आधार का कवच- 1000 पंचायतों से पहले चरण का आगाज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 57 हजार पंचायतों में आधार का कवच- 1000 पंचायतों से पहले चरण का आगाज
