Lucknow: levana hotel अग्निकांड में कई बड़े अफसर निलंबित । दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी पर गिरी गज

Levana Hotel Fire case: राजधानी  Lucknow: levana hotel अग्नि कांड में 19 अफसर निलंबित किए गए हैं

दिनांक 05.09.2022 को हजरतगंज, लखनऊ स्थित होटल लिवाना में लगी आग की घटना के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ से जांच करायी गयी। जांच में अग्निशमन विभाग, ऊर्जा विभाग, नियुक्ति विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) एवं आबकारी विभाग के अधि0 / कर्म० द्वारा प्रथम दृष्ट्या बरती गयी अनियमितताओं एवं लापरवाहियों के आलोक में सम्बन्धित विभागों के सेवारत अधि0 / कर्म० को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर, विभागीय कार्यवाही संस्थित करने तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध प्रचलित नियमों के आलोक में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया है। सम्बन्धित अधिकारियों का विवरण निम्नवत् है:

गृह विभाग

  1. श्री सुशील यादव, तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी
  2. श्री अभयभान पाण्डेय – सम्प्रति सेवानिवृत्त, मुख्य अग्निशमन
  3. श्री योगेन्द्र प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय
  4. श्री विजय कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी,

ऊर्जा विभाग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  1.  विजय कुमार राव, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा
  2.  आशीष कुमार मिश्रा, अवर अभियन्ता
  3.  राजेश कुमार मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी,

नियुक्ति विभाग

  1.  महेन्द्र कुमार मिश्रा, पी.सी.एस. (तत्कालीन विहित प्राधिकारी) लखनऊ विकास प्राधिकरण ।

आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण)

  1.  अरूण कुमार सिंह, तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सम्प्रति सेवानिवृत्त)
  2. ओम प्रकाश मिश्रा, तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता (सम्प्रति सेवानिवृत्त)
  3.  राकेश मोहन, तत्कालीन सहायक अभियन्ता
  4. जितेन्द्र नाथ दुबे, तत्कालीन अवर अभियन्ता
  5. रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन अवर अभियन्ता
  6.  गणेशी दत्त सिंह, तत्कालीन अवर अभियन्ता (सम्प्रति सेवानिवृत्त)
  7. जयवीर सिंह, तत्कालीन अवर अभियन्ता
  8. राम प्रताप मेट, लखनऊ विकास प्राधिकरण

आबकारी विभाग

  1. संतोष कुमार तिवारी, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ
  2. अमित कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन आबकारी निरीक्षक, सेक्टर-1, लखनऊ 2
  3.  जैनेन्द्र उपाध्याय, उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ मण्डल
  • Parivartan Samachar
    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *