Ambedkar Nagar राजेसुल्तानपुर थाने के 3 सिपाही लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू
जिले के Rajesultanpur Police Station में युवक की कथित पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
युवक ने लगाए गंभीर आरोप
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग निवासी अंकित तिवारी ने आरोप लगाया कि सोमवार को पुलिस ने उन्हें एक झगड़े के मामले में हिरासत में लिया था। इसके बाद थाने ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया और रातभर बेल्ट से पीटा गया।
पीड़ित युवक का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया।
मामला सामने आते ही एसपी ने लिया संज्ञान
युवक की आपबीती सामने आने के बाद मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया। शिकायत मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह ने तुरंत जांच के आदेश दिए।
जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए गए, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
कार्रवाई के तहत राजेसुल्तानपुर थाने में तैनात सिपाही हिमांशु, सतीश यादव और संजीत पाठक को लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
#ambedkarnagarpolice
कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति शरीर पर चोटों को दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है। उक्त प्रकरण के संबंध में CO आलापुर द्वारा दी गई बाइट- pic.twitter.com/hH0VXHdFYp— AMBEDKARNAGAR POLICE (@ambedkarnagrpol) April 22, 2026
आगे और बढ़ सकती है कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, जांच में अगर अन्य पुलिसकर्मी भी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
परिवार ने की न्याय की मांग
पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
