अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश

अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता, मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश

अम्बेडकरनगर: जनपद के थाना बसखारी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी गैंग का खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के निर्देशन में थाना बसखारी पुलिस टीम ने 23 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 3:40 बजे मटिया मोड़ क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश कन्नौजिया निवासी जीमापुर थाना इब्राहिमपुर, सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुनील कुमार निवासी त्रिलोकपुर थाना अलीगंज और केशवराम निवासी चकमकदूमपुर थाना टाण्डा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोबाइल इब्राहिमपुर, टाण्डा और सम्मनपुर क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी चोरी और लूट जैसी वारदातों में पहले से भी शामिल रहे हैं।

बसखारी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

Ambedkar Nagar थाने में युवक की पिटाई पर एसपी का बड़ा एक्शन

Ambedkar Nagar थाने में युवक की पिटाई पर एसपी का बड़ा एक्शन

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *