अम्बेडकरनगर: हुजूरी ताजिया पूरे एहतराम के साथ निकली, सामाजिक कार्यकर्ता ने ताजिया पर बांधा शेहरा

हुजूरी ताजिया पूरे एहतराम के साथ निकली, सामाजिक कार्यकर्ता ने ताजिया पर बांधा शेहरा

अम्बेडकरनगर: गुरुवार की देर रात अशरफपुर किछौछा स्थित हजरत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह से परंपरागत हुजूरी ताजिया बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ निकाली गई। खानवाद-ए-अशरफिया से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सैयद शाह नुरुद्दीन अशरफ ने रात करीब नौ बजे ताजिया पर शेहरा बांधकर उसे दरगाह परिसर से रवाना किया। ताजिया अपने पारंपरिक मार्गों से होते हुए पूरी रात किछौछा क्षेत्र की विभिन्न गलियों का भ्रमण करेगी जिसमे बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय अकीदतमंद शामिल शामिल है शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुजूरी ताजिया को किछौछा कर्बला स्थित इमाम चौक पर रखा जाएगा जहां दिनभर दूर दराज से आने वाले जायरीन ताजिया की जियारत कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और अपनी मुरादों की कबूलियत के लिए दुआएं मांगेंगे। कर्बला परिसर में पूरे दिन अकीदतमंदों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। शाम होते ही बसखारी से अलम के साथ जुलूस कर्बला मैदान पहुंचेगा। इसके बाद सैयद मोहिउद्दीन अशरफ, सैयद अज़ीज़ अशरफ और सैयद शाह नूरुद्दीन अशरफ हुजूरी ताजिया पर फूल पेश कर दुआएं मांगेंगे। सभी रस्में अदा होने के बाद ताजिया पुनः दरगाह की ओर रवाना होगा जहां दरगाह परिसर स्थित नीर तट पर नम आंखों के साथ उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वही हुजूरी ताजिया जुलूस के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना अध्यक्ष बसखारी भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है

अंबेडकरनगर प्रशासन अलर्ट मोड में, कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ निरीक्षण

अंबेडकरनगर प्रशासन अलर्ट मोड में, कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ निरीक्षण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *