दोस्त की शादी में जूता चुराई रस्म में जीता दिल
Aryan Khan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दोस्त की शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आर्यन का यह फन अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
दोस्त की शादी में पहुंचे थे आर्यन
View this post on Instagram
हाल ही में आर्यन खान अपने दोस्त माहिर मेहता और रिया नाडकर्णी की शादी में शामिल हुए थे। वायरल वीडियो लग्जरी वेडिंग प्लानर Zesst Events and Weddings ने शेयर किया है। दूल्हे के खास दोस्तों की लिस्ट में आर्यन खान भी शामिल थे।
जूता चुराई बनी मजेदार जंग
वीडियो में देखा जा सकता है कि जूता चुराई की रस्म एक मजेदार जंग में बदल गई। आर्यन खान दूल्हे का जूता लेकर भागते नजर आए। शादी में मौजूद लोगों की हंसी और मस्ती ने इस रस्म को यादगार बना दिया।
कैप्शन ने खींचा ध्यान
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “एक ऐसी दोपहर जो प्यार, हंसी और थोड़ी अफरा-तफरी वाली जंग में बदल गई।” साथ ही लिखा गया कि यह सिर्फ जूता चुराई नहीं, बल्कि एक ऐसा पल था जो हमेशा याद रहेगा।
आर्यन का लुक भी चर्चा में
इस दौरान आर्यन खान जींस और भूरे रंग की जैकेट पहने नजर आए। उनका सिंपल और स्टाइलिश लुक भी लोगों को काफी पसंद आया।
फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आर्यन खान का ये मजेदार अंदाज देख मजा आ गया।” दूसरे ने कहा, “आर्यन ने सच में दिल जीत लिया, असली दोस्त।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “पहली बार आर्यन को इतनी मस्ती करते देखा, बहुत प्यारे लगे।”
मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
