अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया
वही श्री राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर रामायण से जुड़े विभिन्न प्रेरक प्रसंगों की झांकियां भी प्रस्तुत की आयोजन के उपरांत सभी स्टाफ को शुकदेवानंद स्मृति सभागार में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सजीव प्रसारण दिखाया गया और जय श्री राम के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को राममय कर दिया कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की कार्यक्रम के आयोजन में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
