लखनऊ: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आ रहे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
जैसे ही रुझानों में पार्टी को बढ़त मिलती दिखी, वैसे ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाने लगे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
Video:
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की संभावित ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।
पार्टी मुख्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है।
हालांकि, अभी यह केवल शुरुआती रुझान हैं और अंतिम परिणाम आना बाकी है, लेकिन कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है।
West Bengal Assembly Election 2026: रुझानों में BJP को बढ़त, बहुमत के पार जाती दिख रही पार्टी
West Bengal Assembly Election 2026: रुझानों में BJP को बढ़त, बहुमत के पार जाती दिख रही पार्टी
