लखनऊ: कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश का परचम लहराएंगे 42 चयनित ग्राम प्रधान

जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण तक: कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों की होगी ऐतिहासिक सहभागिता।

लखनऊ: 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश की सशक्त उपस्थिति दर्ज होगी। प्रदेश स्तर पर चयनित 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये प्रधान अपने जीवनसाथी अथवा अभिभावकों के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता करेंगे।

ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए उत्कृष्ट विकास कार्य, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी की प्रभावी मिसालों की गूंज अब देश की राजधानी दिल्ली में सुनाई देगी। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को मिला यह आमंत्रण प्रदेश की मजबूत पंचायती राज व्यवस्था का प्रमाण है। यह जमीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक और प्रभावी बदलावों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति भी दर्शाता है।

पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्तर प्रदेश से 42 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को उनके जीवनसाथी अथवा अभिभावकों के साथ राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है। यह अवसर प्रदेश की ग्राम पंचायतों के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और उपलब्धि से परिपूर्ण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इसके अतिरिक्त केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा संस्तुत 20 विशिष्ट अतिथियों तथा राज्य एवं जनपद स्तर के नोडल अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए उत्तर प्रदेश से कुल 93 प्रतिभागी इस राष्ट्रीय आयोजन में भाग लेंगे। यह सहभागिता इस तथ्य को रेखांकित करती है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतें अब केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गांवों की मेहनत, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह आमंत्रण उन पंचायत प्रतिनिधियों के समर्पण का परिणाम है, जिन्होंने विकास को जन-आंदोलन बनाया। यह सम्मान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

निदेशक, पंचायती राज विभाग अमित कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभाग द्वारा निरंतर क्षमता निर्माण, पारदर्शिता और नवाचार पर कार्य किया जा रहा है। दिल्ली में पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश की पंचायतें अब केवल योजनाओं की क्रियान्वयन इकाई नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सक्रिय भागीदार बन चुकी हैं।

लखनऊ: सीएम योगी ने किया पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर का शुभारंभ

लखनऊ: सीएम योगी ने किया पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर का शुभारंभ

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *