भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस

(फाइल फोटो) ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय

भाषा विवि में परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में पकड़े गये परीक्षार्थी का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है, जो भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हैं.

लखनऊ: ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में गुरुवार को एलएलबी परीक्षा में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को नकल करते हुए पकड़ा गया। उसे बुधवार को कथित तौर पर परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था लेकिन बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को दबा दिया था. लगातार दूसरे दिन पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ.

नकल के आरोप में पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी का नाम राजेश कुमार बताया जा रहा है जो भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हैं। विश्वविद्यालय में इसी वर्ष शुरू हुए एलएलबी तीन वर्ष पाठ्यक्रम में उन्होंने प्रवेश लिया है। परीक्षा नियंत्रक भावना मिश्रा ने बताया कि नकल करते पकड़े जाने के परीक्षार्थी राजेश कुमार की कॉपी सील कर दी गई और उन्हें दूसरी कॉपी दे दी गई थी। उन पर नकल के नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता, एई निलंबित

https://parivartansamachar.com/%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80/

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *