दिशोम ट्राइबल टूरिज्म यूथ कॉन्क्लेव 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन

दिशोम ट्राइबल टूरिज्म यूथ कॉन्क्लेव 2026 में विशिष्ट अतिथि होंगे सैयद आबिद हुसैन

भगाही। किसान मजदूर बेरोजगार मंच (KMBM) झारखंड की ओर से जिले के भगाही निवासी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैनको रांची में आयोजित होने वाले दिशोम ट्राइबल टूरिज्म यूथ कॉन्क्लेव 2026 में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा गया है। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 11 से 13 जून 2026 तक भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती रांची, झारखंड में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक हमजा खान द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र में सैयद आबिद हुसैन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मंच की ओर से जारी पत्र में विदेशों में फंसे भारतीय कामगारों को सुरक्षित रूप से उनकी मातृभूमि तक वापस लाने में उनके असाधारण मानवीय प्रयासों की सराहना की गई है। पत्र में कहा गया है कि संकट की घड़ी में लोगों की सेवा के प्रति उनका समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

आमंत्रण पत्र में उल्लेख किया गया है कि समाज के प्रति सैयद आबिद हुसैन के बहुमूल्य योगदान और मानव सेवा के कार्यों को देखते हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति कॉन्क्लेव के लिए गौरव का विषय होगी। आयोजकों का मानना है कि उनके अनुभव, विचार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं एवं प्रतिभागियों को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

किसान मजदूर बेरोजगार मंच ने आशा व्यक्त की है कि सैयद आबिद हुसैन इस विशेष आमंत्रण को स्वीकार कर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन झारखंड के वर्तमान राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त झारखंड सरकार के दो मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार यह कॉन्क्लेव युवाओं, पर्यटन, जनजातीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह का सख्त एक्शन मोड

अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह का सख्त एक्शन मोड

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *