डीएम की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता में दो ग्राम प्रधानों की शक्तियां सीज, जिले में मचा हड़कंप

डीएम की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता में दो ग्राम प्रधानों की शक्तियां सीज, जिले में मचा हड़कंप

अम्बेडकर नगर: जनपद में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने दो ग्राम प्रधानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद जिले के ग्राम पंचायतों में खलबली मच गई है और आम जनता में प्रशासन की सख्ती को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

फरीदपुर कुतुब ग्राम पंचायत में कार्रवाई
विकास खण्ड टाण्डा के ग्राम पंचायत फरीदपुर कुतुब में निवासी इरशाद आलम द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत की गई थी कि ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में प्रधान द्वारा अपने भाई की फर्म से शासनादेश के विपरीत सामग्री की आपूर्ति कराई गई। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उ०प्र० पंचायतराज अधिनियम की धारा 95(1)(छ) के अंतर्गत ग्राम प्रधान मो० अनीस को दोषी पाया गया। जिलाधिकारी ने उनकी प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

सिकरोहर ग्राम पंचायत में भी कार्रवाई

इसी प्रकार विकास खण्ड अकबरपुर के ग्राम पंचायत सिकरोहर में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच में भी अनियमितताएं सामने आईं। प्रकरण की अंतिम जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा कराई गई। जांच में शासकीय धनराशि के दुरुपयोग के प्रयास तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद ग्राम प्रधान रेखा देवी के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उनकी शक्तियों पर रोक लगा दी गई।
जिले में बढ़ी सख्ती, जनता में बढ़ा विश्वास
लगातार हो रही प्रशासनिक कार्रवाई से अन्य ग्राम प्रधानों में भी जवाबदेही का संदेश गया है। जिले में चर्चा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त रुख अपनाने से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह भ्रष्ट ग्राम प्रधानों और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई जारी रही तो विकास योजनाएं धरातल पर उतरती दिखाई देंगी।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई किए जाने से जनता के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और ऊर्जा का संचार हुआ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लखनऊ: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “Entrepreneurship Expo 2026” का भव्य आयोजन

लखनऊ: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “Entrepreneurship Expo 2026” का भव्य आयोजन

  • हरीलाल प्रजापति

    मैं पत्रकार हरीलाल प्रजापति हूं जो हर खबर को अपनी योग्यता और प्रमाण के साथ सत्यापित करके प्रकाशित करता हु

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *