उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ऑनलाइन माध्यम से जनगणना प्रक्रिया के प्रथम चरण को पूरा किया और प्रदेशवासियों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों से सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि सरकार तक वास्तविक आंकड़े पहुंच सकें।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या और मकानों की गणना नहीं है, बल्कि यह विकास योजनाओं की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि कई जातियां और समुदाय ऐसे हैं जिनकी सही जानकारी सामने नहीं आ पाती, जिसके कारण वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जनगणना के जरिए समाज के हर वर्ग की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आसानी होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने में जनगणना के आंकड़े अहम भूमिका निभाते हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज के कुछ वर्गों की सही संख्या और स्थिति आज भी स्पष्ट नहीं है। जनगणना के माध्यम से ऐसे समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब सही जानकारी सरकार तक पहुंचेगी, तभी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक सुनिश्चित हो सकेगा।
मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक जनगणना अभियान में सहयोग करे और पूरी जिम्मेदारी के साथ सही जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि प्रदेश और देश के विकास की योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से लागू की जा सकें।
UP Police Constable: लखनऊ कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप, सिपाही का वीडियो वायरल
UP Police Constable: लखनऊ कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप, सिपाही का वीडियो वायरल
