अम्बेडकरनगर: जनपद अम्बेडकरनगर की थाना बसखारी पुलिस को मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वर्ष 2017 से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय निषाद पुत्र श्रीराम निषाद और शंकर पुत्र पहाड़ी, दोनों निवासी ग्राम कोतूपुर केवटाही थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। ये दोनों अभियुक्त थाना बसखारी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 238/2017 धारा 363, 366, 376D, 323 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को यह सफलता मुखबिर खास की सूचना पर 13 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे मोतिगरपुर कट के पास मिली, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना बसखारी पुलिस के अनुसार, इस मामले में अपहृता की बरामदगी 6 अक्टूबर 2025 को की जा चुकी थी और अब फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी मिशन शक्ति टीम के प्रयासों से संभव हो पाई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की बात करें तो अजय निषाद के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं — जिनमें मु0अ0सं0 99/18 धारा 174ए भादवि, मु0अ0सं0 238/2017 (उक्त मामला) व मु0अ0सं0 80/2025 धारा 115(2)351(3)/352 बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट शामिल हैं। वहीं, शंकर के विरुद्ध मु0अ0सं0 307/2021 धारा 307, 323, 324, 452, 504 भादवि तथा मु0अ0सं0 238/2017 (उक्त मामला) दर्ज हैं।
जनपद अ0नगर थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0स0-238/2017 धारा-363,366, 376D, 323 IPC व 5/6 पाक्सो एक्ट में वर्ष 2017 से फरार चल रहे अभियुक्त 01.अजय निषाद पुत्र श्रीराम निषाद 02.शंकर पुत्र पहाड़ी को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना बसखारी मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार pic.twitter.com/f32l2d32zn
— AMBEDKARNAGAR POLICE (@ambedkarnagrpol) October 13, 2025
इस सफल गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक जीवन सहाय, महिला उपनिरीक्षक सुशीला देवी, आरक्षी कुशलपाल सिंह, आरक्षी भूपेश चौधरी व महिला आरक्षी चन्दा की टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
