अम्बेडकरनगर, बजरंगी भाईजान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित।

अम्बेडकरनगर वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले रुद्रपुर भगाही अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर बीके बजाज एंड डॉक्टर ज्योति बजाज ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को होटल साउथ एवेन्यू में होने वाले अवार्ड समारोह में सैयद आबिद हुसैन को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड ( इंटरनेशनल प्रेस्टीगेयस अवार्ड 2023 ) से सम्मानित किया जाएगा. समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेता गुलशन ग्रोवर सहित अन्य ख्यातिनाम हस्तियां शिरकत करेंगे.

अवार्ड समारोह में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा. गौरतलब है कि विदेश मे फसे बेगुनाह भारतीयों की वतन वापसी कराने वाले सैयद आबिद हुसैन भारत के पहले सामाजिक कार्यकर्ता है जिन्होने अभी तक साढ़े 7 सौ से ज़्यादा लोगों की वतन वापसी कराने मे सफलता प्राप्त की है आबिद हुसैन ने बताया कि उन्होंने अभी तक दर्ज़न भर सम्मान मिल चुके है लेकिन यह सम्मान एक बड़ा सम्मान है इसलिए वो गर्व महसूस करते है और ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर बीके बजाज एंड डॉक्टर ज्योति बजाज का धन्यवाद ज्ञापित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस

https://parivartansamachar.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2/

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *