अंबेडकर जयंती पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, छोटे बाबू ने जताया आभार

अंबेडकर जयंती पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, छोटे बाबू ने जताया आभार

संवाददाता फैमि अब्बास

किछौछा: अंबेडकर जयंती के अवसर पर बुधवार को बसखारी क्षेत्र में भव्य जुलूस यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस दोपहर 3 बजे बौद्ध नगर स्थित बौद्ध मठ से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहों और बाजारों से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करता रहा। पूरे मार्ग में बाबा साहब के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया जुलूस बौद्ध मठ से निकलकर मुख्य चौराहे, बीच बाजार और पूर्वी चौराहा आजमगढ़ रोड तक पहुँचा जहाँ मखदूम नगर के लोगों का जुलूस इसमें शामिल हुआ। इसके बाद सभी लोग हाईवे मार्ग से होते हुए जहाँगीरगंज रोड पहुँचे जहाँ ग्राम सभा जमऊपुर, मलिकपुर और मकोइया के लोग भी शामिल हो गए। इस दौरान जुलूस का स्वरूप और भी भव्य हो गया और हजारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हो गए। आकर्षक जुलूस में हाथी, घोड़े, ऊंट, झांकियां, पंचशील ध्वज और महापुरुषों के चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धुन पर बच्चे और युवा उत्साहपूर्वक नाचते नजर आए जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। जुलूस के विभिन्न पड़ावों पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत भी किया। जुलूस जब बसखारी के पूर्वी चौराहे पर पहुँचा तो सभी लोग एकत्रित हुए। यहाँ सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आलेमुस्तफ़ा अशरफ (छोटे बाबू) और संजीव कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रथम माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने क्रमवार माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, मुसाब अज़ीम, संदीप यादव, निरंजन कुमार, सैयद खलीक अशरफ, विजय मणी यादव, फैजान अहमद, गुरु प्रशाद और राजमन भारती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। जुलूस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया पूरे मार्ग और प्रमुख स्थलों पर पुलिस की सतर्क निगरानी रही जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

वहीं अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल की शाम जय भीम चेतना समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सैयद आलेमुस्तफ़ा के हाथों केक काटकर समिति के सदस्यों एवं अन्य लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। इस क्रम में 16 अप्रैल की शाम प्रतिभा खोज परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह के साथ बच्चों के नाट्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य रूप देने की पूरी योजना बनाई गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अंबेडकरनगर: बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। छोटे बाबू

अंबेडकरनगर: बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। छोटे बाबू

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *