अंबेडकरनगर: बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। छोटे बाबू

बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। छोटे बाबू

अंबेडकरनगर: नगर पंचायत क्षेत्र बसखारी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बौद्ध मठ में देर शाम एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैयद आलेमुस्तफ़ा (छोटे बाबू), जो जय भीम चेतना समिति बसखारी के संरक्षक हैं। ने पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में केक काटकर भी जयंती का उत्सव मनाया गया कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सैयद आलेमुस्तफ़ा (छोटे बाबू) ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा, एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वही उपस्थित लोगों ने बाबा साहब को खिराज-ए-मोहब्बत पेश किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में जयभीम चेतना समिति के पदाधिकारी डॉ. निंकु जी, अध्यक्ष संजीव कुमार जी, निरंजन कुमार (सभासद), संतोष यादव जी, गुरु प्रसाद जी, राजमन भारती जी, रूपचंद जी, शशि कपूर जी और माखन लाल जी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बुजुर्गों, युवाओं, माताओं और बहनों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इसके पूर्व मंगलवार दोपहर अंबेडकर जयंती के अवसर पर किछौछा में एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। जुलूस के दौरान समानता, न्याय और अधिकारों के संदेश को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। कार्यक्रम और जुलूस के दौरान लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर सैयद आलेमुस्तफ़ा (छोटे बाबू), फैजान खान, गुरु प्रसाद, दस्तगीर अहमद, राजेश गुप्ता, फैज खान, निरंजन कुमार और विनोद भारती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देते हुए क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का संचार किया।

लखनऊ: कुणाल के तूफान में उड़ी Super Kings, Tiger’s की शानदार जीत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लखनऊ: कुणाल के तूफान में उड़ी Super Kings, Tiger’s की शानदार जीत

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *