Uttar Pradesh में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर गांव-गांव में लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप देखने को मिला। चौपालों पर विकास की चर्चाएं, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी और नए संकल्पों के साथ पूरे प्रदेश में जनभागीदारी का उत्सव मनाया गया। इस खास अवसर पर जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रदेशभर की पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभाएं
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन बैठकों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव दिए।
इन ग्राम सभाओं के जरिए पंचायत स्तर पर सहभागितापूर्ण और जवाबदेह शासन व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को किया गया सम्मानित
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों और पंचायत कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सशक्तिकरण और विकास योजनाओं पर जोर
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित कार्यक्रमों में पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान और अन्य विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
ओम प्रकाश राजभर बोले- पंचायतें लोकतंत्र की नींव
Om Prakash Rajbhar ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का अवसर है। पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और प्रदेश सरकार इनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पंचायत पारदर्शी, जवाबदेह और आत्मनिर्भर बने, ताकि विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंचे।
ग्रामीण विकास के लिए विभाग लगातार सक्रिय
पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदेश की पंचायतों को सशक्त बनाकर समग्र ग्रामीण विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। सरकार का फोकस पंचायतों को मजबूत बनाकर गांवों में विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने पर है।
Raghav Chadha ने AAP छोड़ी, BJP में हुए शामिल!
