वाणिज्य विभाग को मिला नया नेतृत्व, डॉ. नीरज शुक्ल ने संभाला कार्यभार

डॉ. नीरज शुक्ल बने वाणिज्य विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक नेतृत्व को नई दिशा देते हुए डॉ. नीरज शुक्ल को वाणिज्य विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय तनेजा सहित समस्त शिक्षकों एवं अधिकारियों ने डॉ. शुक्ल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. नीरज शुक्ल ने कहा कि उनका उद्देश्य वाणिज्य विभाग को शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। उन्होंने कहा, “विभाग की टीम भावना और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के बल पर हम विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गौरतलब है कि डॉ. नीरज शुक्ल वर्तमान में विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। प्रशासनिक अनुभव और शैक्षणिक नेतृत्व के संयोजन से विभाग में नई ऊर्जा और अनुशासन की उम्मीद जताई जा रही है।

विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में वाणिज्य विभाग न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करेगा, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 45 घायल

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 45 घायल

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *