लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 45 घायल

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 45 घायल

लखनऊ। सोमवार को राजधानी लखनऊ में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को SGPGI और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 28 गंभीर घायलों को SGPGI Apex Trauma Center भेजा गया है। इनमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। बाकी घायलों को Lokbandhu Hospital में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है। कुछ की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तीन मृतकों की पहचान, बाकी की तलाश जारी

मृतकों में प्रभात कुमार, अंशु (5) और अंजली (10) की पहचान हो चुकी है। अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने परिजनों से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक कहानी

प्रत्यक्षदर्शी अंश पटेल के मुताबिक,

“बस लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। वह सांप की तरह लहरा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।”

कुछ यात्रियों का आरोप है कि हादसे से करीब आधे घंटे पहले ड्राइवर ने ढाबे पर शराब पी थी। वहीं, कुछ का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी।

क्रेन से सीधी की गई बस, सामने आया दर्दनाक मंजर

हादसे के बाद जब क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया, तो खिड़कियों से शव और घायल यात्री नीचे गिरते दिखाई दिए। मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल था। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर राहत कार्य जारी रखा।

ड्राइवर और क्लीनर फरार, केस दर्ज

हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है।

जांच के आदेश

प्रारंभिक जांच में बस की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा से अधिक बताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि बस फिटनेस मानकों पर खरी थी या नहीं।

Abu Dhabi: Aim India Forum के डेलीगेशन ने यूएई में भारत के राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

Abu Dhabi: Aim India Forum के डेलीगेशन ने यूएई में भारत के राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *