लखनऊ के नजीराबाद स्थित मशहूर टुंडे कबाबी पर फूड डिपार्टमेंट ने रूटीन चेकिंग के तहत कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान फूड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और प्रतिष्ठान की जांच की।
मौके पर मौजूद फूड इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई विभाग द्वारा चलाए जा रहे नियमित निरीक्षण अभियान का हिस्सा है।
सूत्रों के अनुसार, प्रतिष्ठान को लेकर साफ-सफाई संबंधी शिकायत फूड डिपार्टमेंट को प्राप्त हुई थी, जिसके बाद यह जांच की गई। फिलहाल, इस मामले में विस्तृत जानकारी और आगे की कार्रवाई को लेकर फूड डिपार्टमेंट के डीओ द्वारा आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
लखनऊ: बाजारखाला थाना क्षेत्र में पतंगबाजों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो गिरफ्तार
https://parivartansamachar.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87/
-
Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
View all posts