राजकीय पॉलीटेक्निक में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

लखनऊ: राजकीय पॉलीटेक्निक में आज शनिवार, दिनांक 23 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित

प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया
प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया

कर चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष इंद्रजीत सचान, रवि सचान और संदीप गंगवार ने भी उनको याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. नीरज कुमार ने किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने कहा कि किसानों के हितों के लिए तकनीकी संस्थानों द्वारा विकसित की गई तकनीक किसानों का सम्मान है। जिनको अपना कर किसान उन्नति कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि विभिन्न समारोहों में अन्न को बरबाद न कर किसानों को सम्मान दे सकते हैं।

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Ambedkar Nagar, बसखारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 25 किलो गाजा के साथ तीन गिरफ्तार

https://parivartansamachar.com/ambedkar-nagar-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%80/

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *