भारत महोत्सव’ में कवियों ने जमाया रंग

अमित सिंह यादव ‘अनंत’

लखनऊ, 13 दिसम्बर को भारत महोत्सव 2022 में, वाह भाई वाह टीवी फेम, राष्ट्रीय कवि शेखर त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन और कवि अंकुर आनन्दित जी के संयोजन और ओज कवि भानु सक्सेना जी के संचालन में एक भव्य और बेहतरीन काव्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता के लिए कुल 87 कवि और कवयित्री प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किया और अपने विडिओ का लिंक शेयर किया, जिसमें से टीम के विशिष्ट लोगों ने कई मानकों पर परखते हुए कुल 20 प्रतिभागियों का चुनाव किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सभी 20 प्रतिभागियों को भारत महोत्सव के भव्य मंच पर प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। सभी उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को नेक्स्ट लेवल पर पहुँचा दिया।

प्रतियोगिता में जज के रूप में कवि हर्षित हर्ष और कवयित्री पूजा खत्री जी उपस्थित रहीं।

इसके बाद जजमेंट की बारी आई, जिसमें ऑडियंस जजमेंट और उपस्थित जज के माध्यम से फाइनल जजमेंट तैयार हुआ, जिससे तैयार करने में हमारे जजों और प्रभारी को बहुत मेहनत करनी पड़ी ; क्योंकि सभी प्रतिभागियों की मंच पर प्रस्तुतियां उनकी वीडियोज से कहीं अधिक बेहतरीन रही।

कवि अंकुर आनन्दित जी ने कार्यक्रम के बाद शेखर जी को धन्यवाद देते हुए, उपस्थित सभी कवियों एवं कवयित्रीयों का भी आभार प्रकट किया।

  • Parivartan Samachar
    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *