लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अंबेडकरनगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंहने अकबरपुर क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट) समेत सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच की गई। इस दौरान सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी और एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह भी मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने संस्थान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बेंगलुरु: विधान सौधा में हुई अहम बैठक, प्रवासी कन्नडिगा समुदाय के मुद्दों पर CM से चर्चा
