लखनऊ के एक गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया. खेत में पहुंचे किसान पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए के दांत और पंजों ने किसान की गर्दन और छाती में छेद कर दिया। किसान के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे आनन-फानन में छोड़कर जंगल की ओर भाग वही गांव में सनसनी का माहौल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नरौना गांव में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया. किसान के सीने और गर्दन पर तेंदुए के पंजों और दांतों से घाव हो गए।
सौभाग्य से, वह गंभीर चोटों के साथ हमले से बच गया। घटना के बाद से गांव में दहशत है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है. घायल व्यक्ति को औपचारिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, घटना रविवार सुबह की है।
तेंदुए के हमले में किसान घायल।
तेंदुए के हमले की खबर जैसे ही गांव में फैली, दहशत फैल गई। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वही तत्काल वन विभाग की टीम गांव में पहुंचकर और जंगल में तेंदुए की तलाश कर रही है।