Ambedkarnagar News: मुख्यमंत्री का दौरा कल तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री का दौरा कल तैयारियां तेज parivartan samachar

जिलाधिकारी ने बैठक कर कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम मंगलवार को राजकीय हवाई पट्टी पर निर्धारत है। कार्यक्रम की तैयारी में जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी है। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राजकीय हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त जन सभा को संबोधित करेंगे। तैयारी बैठक के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने लाभार्थियों तथा जन मानस के बैठने की व्यव्स्था तथा अन्य सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों निर्देशित किया।

eid mubarak 2025
eid mubarak 2025
eid mubarak 2025
eid mubarak 2025
previous arrow
next arrow
eid mubarak 2025
eid mubarak 2025
previous arrow
next arrow
Shadow
जिलाधिकारी ने बैठक कर कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने बैठक कर कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए

बैठक में अपर जिलाधिकारी डा.सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, डीसी एनआरएलएम आरबी यादव, समस्त खंड विकास अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे सीएम

सीएम सुबह साढ़े 10 बजे हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना जारी हो गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

और भी पढ़ें:

https://parivartansamachar.com/bakrid-will-be-celebrated-on-june-29-or-june-30-see-special-report/

  • Parivartan Samachar
    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    View all posts

One thought on “Ambedkarnagar News: मुख्यमंत्री का दौरा कल तैयारियां तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *