लखनऊ: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “Entrepreneurship Expo 2026” का भव्य आयोजन

लखनऊ: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “Entrepreneurship Expo 2026” का भव्य आयोजन

लखनऊ: सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, वाणिज्य विभाग द्वारा आज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के शैक्षणिक ब्लॉक में “Entrepreneurship Expo 2026” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा, मुख्य अतिथि प्रो. एस. पी. सिंह (प्राचार्य, सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा) तथा कुलसचिव डॉ. महेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. सैयद हैदर अली एवं वाणिज्य विभाग के प्रभारी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए माननीय कुलपति एवं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में “Entrepreneurship Expo 2026” का भव्य आयोजन

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके नवीन एवं रचनात्मक विचारों को एक सशक्त और वास्तविक मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान कुल 22 स्टॉल लगाए गए, जिनमें विश्वविद्यालय के 140 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी सामग्री, खाद्य उत्पाद, गेम्स एवं अन्य रचनात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त हुआ। एक्सपो में प्रतिभागी टीमों को लगभग 10 प्रतिशत का लाभ प्राप्त हुआ, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी के रूप में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. ज़ैबुन निसा एवं सुश्री अफरीन फातिमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में डॉ. दोआ नक़वी, डॉ. अताउर रहमान आज़मी, डॉ. अनुभव तिवारी, डॉ. मृदुल सोनी एवं श्री रंजीत वर्मा ने अहम भूमिका निभाई, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लखनऊ: मशहूर टुंडे कबाबी नजीराबाद पर फूड डिपार्टमेंट की कार्रवाई
https://parivartansamachar.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%9f%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%9c/

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *