भाषा विश्वविद्यालय कुछ इस तरह किया दिवाली का आगाज, दियों को बेच शुरू हुआ दीपोत्सव

प्रतिभागी छात्र

लखनऊ: दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब ने 22 अक्टूबर, 2022 को दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वविद्यालय के बी.बी.ए. और बी.कॉम विभाग के विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी देखी गई। प्रतियोगिता की निर्णायक विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ भावना मिश्रा रहीं।
प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक दीयों को बिक्री के लिए रखा गया जिन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों ने गहरी रुचि के साथ खरीदा। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह, ने प्रतियोगिता में पहुँच कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयं भी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए दिये ख़रीदें।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दोआ नकवी (प्रभारी, सांस्कृतिक क्लब) और सुश्री आफरीन फातिमा (सदस्य, सांस्कृतिक क्लब) द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

  • Parivartan Samachar
    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    View all posts
  • Syed Nawaz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *