अम्बेडकर नगर वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले रुद्रपुर भगाही अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता रियल लाइफ बजरंगी भाई जान से मशहूर सैयद आबिद हुसैन उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया . ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर विजय बजाज और डॉक्टर ज्योति बजाज ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को होटल साउथ एवेन्यू में अवार्ड समारोह में सैयद आबिद हुसैन को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड ( इंटरनेशनल प्रेस्टिजियस अवार्ड 2023 ) से सम्मानित किया गया. समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेता गुलशन ग्रोवर, और डॉ दिनेश उपाध्याय बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व सदस्य आयुष मंत्रालय भारत सरकार, डॉ गोरक्षा सदाशिव धोतरे बीजेपी फ़िल्म प्रोड्यूसर सेल के महाराष्ट्र प्रमुख, डॉ राम कुमार पाल प्रधान मंत्री आत्म निर्भर भारत संघठन के रास्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
सहित अन्य ख्यातिनाम हस्तियों ने शिरकत किया .
अवार्ड समारोह में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया . गौरतलब है कि विदेश मे फसे बेगुनाह भारतीयों की वतन वापसी कराने वाले सैयद आबिद हुसैन भारत के वो पहले सामाजिक कार्यकर्ता है जिन्होने अभी तक साढ़े 7 सौ से ज़्यादा भारतीयों की वतन वापसी कराने मे सफलता प्राप्त की है जिसने सैकड़ो पार्थिव शरीर भी है जिनकी दुर्भाग्य पूर्व विदेश में मृत्यु हो जाती है उस मामले में भी आबिद हुसैन उन परिजनों की मदद करवाते है
आबिद हुसैन ने बताया है उन्हे अभी तक कई दर्ज़न भर सम्मान मिल चुके है एक और सम्मान उनके सामाजिक जीवन में जुड़ गया वो इस बात पर गर्व महसूस करते है और ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर विजय बजाज और डॉक्टर ज्योति बजाज का धन्यवाद ज्ञापित करते है
भाषा विवि : परीक्षा में नकल करते पकड़े गए पूर्व आईपीएस
https://parivartansamachar.com/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b2/
