गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल,कांवरिया के जत्थे को इंतजामिया कमेटी ने किया रुखसत

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल,कांवरिया के जत्थे को इंतजामिया कमेटी ने किया रुखसत

अम्बेडकर नगर: विश्व के कोने-कोने तक गंगा जमुनी तहजीब को अलग पहचान दिलाने वाले विश्व प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद मखदूम अशरफ की दरगाह मे कांवरिया के जत्थे को इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाते हुए रुखसत कर अनोखी मिसाल पेश की।

किछौछा दरगाह के मलंग गेट पर कांवरिया के जत्थे को पहुंचने पर मखदूम अशरफ इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी सैय्यद अजीज अशरफ,सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, सैय्यद खलीक अशरफ, फैजान खान के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कांवरिया संघ के पदाधिकारीयो को माला पहनाया। इस दौरान शिव भक्तों ने अपने आप को सम्मानित होता देख गौरवान्वित महसूस करते हुए इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों के साथ गंगा जमुनी तहजीब को मील का पत्थर बताया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम टांडा सचिन यादव के साथ सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र, सीओ आलापुर, थानाध्यक्ष बसखारी जे पी सिह, थानाध्यक्ष जहाँगीरगंज प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष सम्मनपुर दीपक रघुवंशी, उपनिरीक्षक शत्रुघ्न यादव कॉन्स्टेबल अनवर खान, विनोद मिश्रा, रणधीर सिंह, कृष्कान्त ठाकुर, श्यामा गुप्ता , कुलदीप सिंह के साथ पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।

पत्रकार सुफियान खां को नगरपालिका खैराबाद ने किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

https://parivartansamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%97/

  • Parivartan Samachar
    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *