किछौछा के युवा को मिला यूपा अवार्ड , किछौछा वासियो ने व्यक्त की खुशियां

लखनऊ: अम्बेडकर नगर, नगर पंचायत अशरफ़पुर किछौछा के निवासी सैय्यद हुसैनी अशरफ महासचिव  सैयद_उस_अशरफिया फाउंडेशन के द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण सराहनीय सामाजिक कार्य की वजह से 30 में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकैडमी अवार्ड यूपा (UPAA) पुरस्कार 2023 के लिए चुनकर सम्मानित लखनऊ में किया गया। ज्ञात हो हर साल की तरह इस साल भी यूपा अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। 30वे यूपा पुरस्कार 2023 का आयोजन बड़े ही धूम धाम तरीके से किया गया ।

इस कार्यक्रम में विभिन्न कार्य क्षेत्र के लोगों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की वजह से सम्मानित किया गया। 30वे यूपा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक डिप्टी चीफ मिनिस्टर उत्तर प्रदेश रहे।

इस कार्यक्रम मे बॉलीवुड के एक्टर शरद मल्होत्रा, एक्टर मिलिंद गुनाजी, एक्टर मुश्ताक़ खान, एक्टर अली जाफरी, अविनाश कुमार अवस्थी मुख्य सलाहकार चीफ मिनिस्टर ऑफ उत्तर प्रदेश, डॉ सैय्यद इरफान मोइन उस्मानी साहब गद्दी नशीन दरगाह अजमेर शरीफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।यूपा कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कलाकार अकैडमी, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, फिल्मी बन्धुओ द्वारा आयोजित किया गया था। मार्केटिंग मैनेजमेंट शब्बीर शेख फार्च्यून लाइफटाइम मीडिया इंटरटेनमेंट मुम्बई के द्वारा किया गया था। सैय्यद हुसैनी अशरफ को यूपा अवार्ड मिलने पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के लोगो ने खुशी व्यक्त करते सैय्यद हुसैनी अशरफ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, खुशियों व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से सैय्यद जावेद अशरफ, सैय्यद अज़ीज़ अशरफ, मोहम्मद रमजान, मोहमद नावेद , मोनू, सपा नेता निखिल जायसवाल, महबूब आलम, बीएमपी नेता जावेद अहमद, सैय्यद हुजैफा सहित अन्य क्षेत्रीय लोग रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अलीगढ़: मस्जिद की दीवार पर लिखा ‘जय श्री राम’

https://parivartansamachar.com/%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/

  • Syed Nawaz
  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *