इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बीएचयू की राह पर चल पड़ा LU, फीस वृद्धि के चलते छात्र संगठनों ने कुलपति को सौपा ज्ञापन

छात्र धरने पर बैठे छात्र धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय भी उसी राह पर चल पड़ा है। विश्वविद्यालय में परास्नातक के छात्रों से लैब फीस के नाम पर अनुचित तरीके से 1000 रुपय अतिरिक्त शुल्क मांगा जा रहा है जिस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने कुलपति आलोक कुमार रॉय को ज्ञापन सौंपा, साथ ही तत्काल प्रभाव से फीस को हटाने की मांग की।

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में एमए के कोर्स में लैब फीस नाम से अतिरिक्त फीस का भार छात्रों पर डाला गया है जो इससे पूर्व नही था।

छात्रों का क्या है कहना 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छात्रों का कहना है कि ऐसे विषय जिनमे लैब का कोई महत्व नहीं है उनमें ऐसी फीस क्यों लगाई गई है। साथ ही छात्रों का ये भी कहना है कि यदि लैब फीस को नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

किस किस की मौजूदगी में सौंपा ज्ञापन

इस दौरान विशाल सिंह, अमित यादव ,प्रिंस प्रकाश,अभिषेक, अंकित, अजय, सौरभ, तौकीर, मोनू, उदय,राहुल आदि छात्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *