अयोध्या: मृतक अंगद कुमार का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से अयोध्या पहुँचा

मृतक अंगद कुमार का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से अयोध्या पहुँचा मृतक अंगद कुमार का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से अयोध्या पहुँचा

अयोध्या: लंबी जद्दोजहद के बाद अयोध्या (फैजाबाद) जनपद के गोसाईगंज क्षेत्र के दिलासीगंज गाँव निवासी युवक अंगद कुमार का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से स्वदेश पहुँचा। मृतक अंगद कुमार, पुत्र प्रेम चंद्र, काम के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे, जहाँ धोखाधड़ी के कारण वे फँस गए थे। कई दिनों बाद सूचना मिली कि उनका निधन हो गया है।

मृतक अंगद कुमार का पार्थिव शरीर
मृतक अंगद कुमार का पार्थिव शरीर

आबिद हुसैन के प्रयासों से पहुँचा पार्थिव शरीर
बजरंगी भाईजान के नाम से मशहूर सैयद आबिद हुसैन ने इस प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लगातार पंद्रह दिनों तक प्रयास कर, रियाद स्थित भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के सहयोग से अंगद कुमार का पार्थिव शरीर भारत लाने में सफलता प्राप्त की। इस मानवीय कार्य में आबिद हुसैन ने किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद स्वीकार नहीं की और पूरे समर्पण भाव से परिवार की सहायता की।

परिवार ने जताया आभार
मृतक के भाई ने एक वीडियो जारी कर सैयद आबिद हुसैन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों के कारण ही भाई का शव स्वदेश पहुँच सका। वहीं, सैयद आबिद हुसैन ने भी भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से इस मामले में पूरा सहयोग दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पंचायत कल्याण कोष बना ग्रामीण आशा की किरण, 3,866 से अधिक परिवारों को ₹136 करोड़ की सहायता।

पंचायत कल्याण कोष बना ग्रामीण आशा की किरण, 3,866 से अधिक परिवारों को ₹136 करोड़ की सहायता।

  • Parivartan Samachar
    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *