अम्बेडकरनगर: नौ दिवसीय श्री राम कथा आयोजन श्री राम कथा का रसपान करते भक्त श्रोतागण।

अम्बेडकरनगर जिले के भगवान भक्त का भाव देखता है बिना भाव की भक्ति से भगवान खुश नहीं होता है इसलिए भक्ति भाव मे डूबा भक्त भवसागर पार करते हैं। आपको बता दें कि विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम देवरिया पंडित मे स्थित श्री हनुमान जी मन्दिर पर नौ दिवसीय श्री राम कथा में भक्त श्रोताओं को सुनाते हुए पंडित ज्ञानानंद शास्त्री जी ने कही।

अयोध्या से कथा वाचक पंडित ज्ञानानंद शास्त्री जी भक्त श्रोताओं को संगीतमई राम कथा सुना रहे हैं जहां क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों के साथ महिला पुरुष कथा का आनन्द ले रहे हैं। कथा सेवा समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं संरक्षक दयाशंकर यादव ने बताया कि कथा वाचक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक श्रोताओं को भगवान राम की कथा सुना रहे हैं।

तीन फरवरी से आरम्भ हुई कथा की 11फरवरी को पूर्णाहुति होगी आज श्री राधा गोविन्द जी का भव्य अभिषेक सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आयोजक मण्डल के अध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संरक्षक दयाशंकर यादव, अजय यादव, ओरीलाल , जितेन्द्र सिंह, सत्यनारायण गुप्ता, आचार्य राममणि शुक्ला सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि 11फरवरी को शाम पांच बजे से रात तक भव्य भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अंबेडकरनगर में रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार: एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार घूस लेते दबोचा

https://parivartansamachar.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4-%e0%a4%b2%e0%a5%87/

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *