अम्बेडकरनगर, गली गली में शोर है चुनाव आयोग चोर है BMP…Video

अम्बेडकरनगर: गली गली में शोर है चुनाव आयोग चोर है ईवीएम हटाओ लोकतंत्र बचाओ वोट हमारा ईवीएम मशीन तुम्हारा नहीं चलेगा आदि नारों से गूंज उठा जनपद अंबेडकर नगर। ज्ञात हो भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओपी रंजन के नेतृत्व में अकबरपुर पुरानी तहसील के पास इकट्ठा होकर के चुनाव आयोग और वोटिंग मशीन के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाले ।

जो की ओवर ब्रिज रोडवेज पटेल नगर होते हुए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास जनसभा में तब्दील हो गई जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजभर ने कहा जब 8 अक्टूबर 2013 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने एवं के विरोध में अपना फैसला दे दिया है तो फिर ईवीएम से चुनाव क्यों करवाया जा रहा है यह लोकतंत्र की हत्या है इसे हटाना चाहिए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी गौतम ने बताया कि जब विकसित राष्ट्र ईवीएम का प्रयोग नहीं करते तो आखिर भारत जैसे विकासशील देश में ईवीएम का प्रयोग क्यों किया जा रहा है। इससे एक पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाया जा रहा है और क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म किया जा रहा है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आपको बताते चलो कि भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विरोध में चार चरणों में आंदोलन घोषित किया हुआ है जिसके प्रथम क्रम में धरना प्रदर्शन द्वितीय क्रम में धरना प्रदर्शन और तृतीय क्रम में आज रैली प्रदर्शन कार्यकर्ता कर रहे थे आखिरी चरण 31 जनवरी 2024 को केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय नई दिल्ली पर विशाल महामोर्चा ले जाने के लिए पूरे देश से लाखों कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है आज इस रैली प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विकास सक्सेना, जावेद अहमद, मान तिलक नागवंशी , सिद्दीक अहमद किछौछवी, अब्बास हैदर,मनीराम पटेल, जयप्रकाश उर्फ गुड्डू, सुरेश अंबेडकर, रामराज भारती ,जय राम राजवंशी ,उषा रंजन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

इंडिगो पायलट पर हमला: इंडिगो के पायलट पर हमला करने वाला शख्स कौन है? विवरण जानें

https://parivartansamachar.com/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/

  • Parivartan Samachar

    Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    View all posts