अंबेडकरनगर मे भू माफियाओं का आतंक चरम पर है आपको बता दें उत्तर प्रदेश मे व केंद्र सरकार में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार भू माफियाओं की कमर तोड़ चुकी है वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भू माफिया या यूं कहें जमीन पर कब्जा करने वाले थरथर कांपते हैं लेकिन यह कहावत कितनी सही है यह हम आपको बताएंगे
अंबेडकरनगर: के ग्राम पंचायत जल्लापुर थाना क्षेत्र हस्वर् में भू माफियाओं का रंगारंग कार्यक्रम चल रहा है लाख प्रार्थना पत्र के बाद जिला अधिकारी वा आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं मानव अधिकारी अगर कोई कार्रवाई करता है तबादले का मुंह देखना पड़ेगा…
eid mubarak 2025
eid mubarak 2025
ग्राम पंचायत जल्लापुर मे चक मार्ग संख्या 92 को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है हमारे संवाददाता ने इस विवाद पर पैनी नजर बनाई तो एक पीड़ित का दर्द छलका पीड़ित कृष्ण विजय सिंह ने बताया
जल्लापुर मे चकमार्ग संख्या 92 की पटाई के लिए विगत 4 वर्षो मे तहसील और ब्लॉक मे बार बार प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके क्रम मे तहसील टांडा से लेखपालों की टीम द्वारा 4 से पांच बार नापी गयी और कहा गया की ब्लॉक से पटाई का कार्य होगा लेकिन जब ग्राम प्रधान से सम्पर्क किया गया तो बार बार पटाई से मना किया गया और कहा गया चकमार्ग विवादित है उक्त चकमार्ग पर चकबंदी के पूर्व से ही जोखन सिंह का कब्जा रहा है।
भूमाफिया के कारण घर का रास्ता हुआ बाधित वर्तमान समय मे ग्राम प्रधान द्वारा चकमार्ग पर कार्य शुरू कराया गया आधा चकमार्ग पटाई के बाद जोखन सिंह जो की भूमाफिया है जो चकमार्ग पर फसल उगाते है कार्य रुकवा दिया गया और कहा गया मेरे खेत मे से मिट्टी नही निकालना है और न ही पटाई करना है। ग्राम प्रधान ने कार्य बन्द करा दिया। जोखन सिंह के कारण कई घरों का रास्ता बाधित है।
पीड़ित का प्रार्थना पत्र
गैर तलब हो की इस पीड़ित की प्रार्थना पत्र से साफ जाहिर होता है ग्राम पंचायत जल्लापुर में भू माफियाओं का दबदबा और भोली भाली जनता को गाली गलौज व मारपीट का सामना करना पड़ता होगा, अब देखने वाली बात यह होगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिकारी इस मामले को ठंडे बस्ते में कैसे जमा करेंगे
Parivartan Samachar एक प्रमुख हिंदी समाचार वेबसाइट है जो भारत और विदेशों की ताजातरीन खबरों को सत्यापन के साथ प्रस्तुत करती है। यह वेबसाइट देशभर की घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, और मनोरंजन से लेकर गांवों की स्थानीय खबरों को भी प्रसारित करती है। परिवर्तित समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।