अंबेडकर नगर: बृहस्पतिवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ बसखारी में होलिका दहन संपन्न हुआ। सुबह से ही महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका माता को हल्दी, चावल, गेहूं की बालियां और नारियल अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
होलिका दहन के बाद भाजपा नेता विकास मोदनवाल, विनीत सोनी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।

बसखारी और किछौछा बाजार में दिखी भारी चहल-पहल

होली के मद्देनजर बसखारी और किछौछा बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी। हर तरफ होली के उल्लास और उमंग का माहौल बना रहा। लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का त्योहार मनाने की तैयारियों में उत्साह दिखाया।
बसखारी पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
होलिका दहन और होली के जश्न को देखते हुए बसखारी थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार गश्त करती रही। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
प्रशासन ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह से बचने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया है।
Holi News 2025: होली और रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क, DM और SP ने किया फ्लैग मार्च
लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो…